ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन (रजि.)
10, वरदान हाउस, प्रथम तल, चाबीगंज, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006
दूरभाष : 011-41054020, 011-47027269
Automotive Parts Merchants Association (Regd.)
10, Vardan House, First Floor, Chabiganj, Kashmere Gate, Delhi-110006
Tel: 011-41054020, 011-47027269
चुनाव आयुक्त / Election Commissioner: श्री राकेश कुमार / Rakesh Kumar
सत्र / Session: 2026-2028

🗳️ अपमा चुनाव 2026-2028

अपमा का इतिहास रहा है कि इसने सदैव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपमा के अध्यक्ष श्री विनय नारंग जी एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी ने चुनाव सम्पन्न कराने की दिशा में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है।

मैं अपमा प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।

मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि अपमा चुनाव 2026-2028 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप सम्पन्न कराने हेतु मैं अपने सामर्थ्य के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा।

आपके उपयोगी सुझावों एवं सहयोग की मुझे अपेक्षा है। यदि आपके पास कोई सुझाव हों तो कृपया उन्हें शीघ्र अपमा कार्यालय में लिखित रूप से भेजने का कष्ट करें।

संस्था के संविधान के अनुसार सदस्य फर्म होती है तथा प्रत्येक फर्म को दो नोमिनी नियुक्त करने का अधिकार प्राप्त है।

🔍 नोमिनी विवरण की जांच हेतु: किसी भी कार्य दिवस पर दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक।

🔄 नोमिनी परिवर्तन हेतु आवेदन: अंतिम तिथि – 7 फरवरी 2026 (उचित दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात निर्णय लिया जाएगा)।

💳 जो व्यापारी भाई अपमा के आजीवन सदस्य नहीं हैं, वे अपना वार्षिक सदस्यता शुल्क 7 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं, अन्यथा उन्हें मतदान अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा।

🤝 मेरा आप सभी से निवेदन है कि अपमा चुनाव 2026-2028 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करें।


( राकेश कुमार )
अपमा चुनाव आयुक्त
सत्र 2026-2028


🗳️ APMA Election 2026–2028

APMA has always followed democratic principles. Continuing this tradition, the President Shri Vinay Narang Ji and the Executive Committee have appointed the Election Commissioner and formally initiated the election process.

I sincerely thank the APMA President and the Executive Committee for placing their trust in me and assigning this responsibility.

I assure all members that every possible effort will be made to conduct the APMA Election 2026–2028 in a fair, transparent, and constitutional manner.

Your valuable suggestions and cooperation are most welcome. Members are requested to submit their suggestions in writing to the APMA office at the earliest.

As per the Constitution of the Association, membership is held in the name of the firm, and each firm is entitled to appoint two nominees.

🔍 Nominee verification: On any working day between 2:00 PM and 5:00 PM.

🔄 Nominee change applications: Last date – 7 February 2026 (subject to verification of supporting documents).

💳 Members who are not life members must deposit the annual membership fee by 7 February 2026, failing which voting rights will not be available.

🤝 I request all members to extend full cooperation for the smooth and successful conduct of the APMA Election 2026–2028.


( Rakesh Kumar )
APMA Election Commissioner
Session 2026–2028


List of APMA Election Circulars

All circulars published so far – Session 2026–2028

View List